फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Transfer of employees officers in all departments will be done till June 10 order made Uttarakhand news

Uttarakhand News: प्रदेश में 10 जून तक होंगे सभी विभागों में कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

Mon, 24 Apr 2023 02:58 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Apr 2023 02:58 PM IST
सार

लोक सेवकों के तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इससे पहले 25 मई से पांच जून तक तबादला समिति की बैठक के साथ ही तबादलों को लेकर सक्षम प्राधिकारी की सिफारिश हो जानी चाहिए।

विज्ञापन
Transfer of employees officers in all departments will be done till June 10 order made Uttarakhand news
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 10 जून तक सभी विभागों में पात्र कर्मचारियों, अधिकारियों के तबादले होंगे। सोमवार 10 अप्रैल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शासन ने विभागों को वार्षिक स्थानांतरण सत्र 2023-24 में तबादलों के लिए आदेश किया है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है तय समय सारिणी के अनुसार तबादले की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

तबादला एक्ट के तहत सामान्य तबादलों के लिए तय समय सारिणी के मुताबिक लोक सेवकों के तबादला आदेश जारी करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इससे पहले 25 मई से पांच जून तक तबादला समिति की बैठक के साथ ही तबादलों को लेकर सक्षम प्राधिकारी की सिफारिश हो जानी चाहिए। 20 मई तक तबादलों के लिए प्राप्त विकल्पों और आवेदन पत्रों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित हो जाना चाहिए।

विज्ञापन


30 अप्रैल तक अनुरोध
30 अप्रैल तक अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन मांग लिए जाने चाहिए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, तबादला एक्ट 2017 की धारा 23 के तहत हर साल सामान्य तबादलों के लिए समय सारिणी तय की गई है। समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त गढ़वाल व कुमाऊँ एवं समस्त विभागाध्यक्ष तबादलों के लिए तय समय सारिणी के अनुसार तबादले की कार्रवाई करें। उधर शिक्षा विभाग की ओर से भी इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना की ओर अपर निदेशक बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, अपर निदेशक एससीईआरटी, प्राचार्य जिला शिक्षाा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि तय कार्यक्रम के अनुसार तबादले की कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: हिमस्खलन और बर्फबारी की चेतावनी के बीच SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश, अगले सात दिन भारी

तबादला एक्ट के तहत सामान्य तबादलों के लिए जो समय सारिणी है, उसी के मुताबिक तबादले की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। -ललित मोहन रयाल, अपर सचिव कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed