फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains will not run from dehradun railway station till 90 days from 10th November

देहरादून रेलवे स्टेशन से 90 दिन नहीं चलेगी कोई भी ट्रेन, यहां से होगा ट्रेनों का संचालन

Wed, 18 Sep 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Trains will not run from dehradun railway station till 90 days from 10th November
- फोटो : फाइल फोटो

10 नवंबर से अगले 90 दिनों तक देहरादून रेलवे स्टेशन बंद रहेगा। इस दौरान यहां से चलने वाली ट्रेनों का संचालन हरिद्वार जंक्शन से किया जाएगा। यह निर्णय देहरादून रेलवे स्टेशन पर नए प्लेटफार्म के निर्माण को लेकर लिया गया है। हालांकि अभी तक रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक का शेड्यूल जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक केंद्रीय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली की ओर से शेड्यूल जल्द जारी होने की संभावना है। देहरादून रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के तहत सिंघल मंडी की ओर से पांच नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। इसे मुख्य ट्रैक से जोड़ने का काम भी जल्द पूरा होने वाला है। देहरादून से हरिद्वार के बीच सिंगल रेल ट्रैक होने के कारण ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से ही होगा। 

विज्ञापन

रोजाना संचालित होती हैं 18 ट्रेनें 

देहरादून रेलवे स्टेशन से रोजाना 18 ट्रेनें संचालित होती हैं। इसके अलावा उपासना, राप्ती गंगा, इंदौरी, चेन्नई और कोच्चिवेली एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अलग-अलग दिनों में चलती हैं।

10 हजार यात्री रोज करते हैं सफर
रेलवे स्टेशन से रोजाना 10 हजार यात्री विभिन्न स्थानों के लिए सफर करते हैं। आरक्षण श्रेणी के कोच में रोजाना लगभग तीन हजार तथा सामान्य श्रेणी के कोच में रोजाना करीब चार हजार यात्री सफर करते हैं।

10 नवंबर से दून रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन बंद किया जाएगा। यात्रियों को हरिद्वार से ट्रेन पकड़नी होगी, वहां व्यवस्था की जा रही है। रेलवे बोर्ड की ओर से शेड्यूल जारी होने के बाद ट्रेनों का संचालन उसी हिसाब से किया जाएगा।
-तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद मंडल  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed