फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains will Not run from dehradun railway station from 10 November 2019

रविवार से तीन माह के लिए देहरादून से नहीं चलेंगी ट्रेन, लेकिन होगा रिजर्वेशन

Sat, 09 Nov 2019 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Nov 2019 12:51 PM IST
सार

  • जनरल श्रेणी के टिकट काउंटर हो जाएंगे इस दौरान बंद
  • रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ ही परिवहन विभाग को पत्र 
  • 10 नवंबर से हर्रावाला से होगा शताब्दी, नंदा देवी जैसी ट्रेनों का संचालन 
  • यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर उठाया गया कदम 

विज्ञापन
Trains will Not run from dehradun railway station from 10 November 2019
देहरादून रेलवे स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यार्ड री-मॉडलिंग और प्लेटफार्म विस्तार के कारण रविवार से दून स्टेशन से तीन महीने के लिए ट्रेनों का संचालन बंद हो जाएगा। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए रेलवे ने इस अवधि में दून स्टेशन पर रिजर्वेशन की सुविधा को बहाल रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान जनरल श्रेणी टिकट देने और पार्सल की बुकिंग का काम यहां से नहीं होगा।

विज्ञापन


दून स्टेशन पर तीन महीने के मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे विभिन्न पहलुओं पर लगातार मंथन कर रहा है। उसके बाद नए निर्णय लिए जा रहे हैं। ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो। इसी क्रम में रेलवे ने तय किया है कि दून स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के दौरान भी रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध रखी जाए। यहां पर चार काउंटर में से दो को हर्रावाला शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


जहां से 45 दिन शताब्दी एक्सप्रेस और नंदा देवी एक्सप्रेस का संचालन होना है। तत्काल श्रेणी के रिजर्वेशन की सुविधा भी देहरादून और हर्रावाला दोनों स्टेशनों पर रखने का प्रस्ताव है। हर्रावाला स्टेशन पर रिजर्वेशन के लिए पीआरएस सिस्टम इंस्टॉल किया जा रहा है। एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यालय स्तर से फैसले लिए जा रहे हैं। जिनका पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऐसे होगा फायदा

जिन यात्रियों को हर्रावाला या देश के किसी भी एक रेलवे स्टेशन से दूसरे स्टेशन की यात्रा करनी है, वे यहां के काउंटर से रिजर्वेशन कराकर टिकट ले सकते हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, देहरादून स्टेशन से इस तरह के रिजर्वेशन भी बड़ी संख्या में होेते हैं।

इसके अलावा तीन महीने बाद देहरादून से आने-जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराने के लिए भी शहर के यात्रियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। दरअसल, ट्रेन में यात्रा शुरू करने की तिथि से ठीक चार महीने पहले रिजर्वेशन कराने का नियम वर्तमान में लागू है।
 

देहरादून से हर्रावाला स्टेशन तक चलेंगी सिटी बसें

दो दिन बाद हर्रावाला रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली शताब्दी व नंदा देवी जैसी ट्रेनों के यात्रियों को आवाजाही में दिक्कत न हो इसके लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों से हर्रावाला तक सिटी बसें व ऑटो रिक्शा संचालित किए जाएंगे।

 

स्टेशन अधीक्षक ने इस संबंध में जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र लिखने के साथ ही परिवहन विभाग के अफसरों को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है। उधर एआरटीओ ने सिटी बसें व ऑटो रिक्शा संचालित किए को हरी झंडी दे दी है। 

हर्रावाला तक सिटी बसें व आटो रिक्शा संचालित करने की व्यवस्था की जाए

स्टेशन अधीक्षक एचडी डोभाल की ओर से भेजे गए पत्र में जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ ही परिवहन विभाग के अफसरों से अनुरोध किया गया है कि यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए हर्रावाला तक सिटी बसें व आटो रिक्शा संचालित करने की व्यवस्था की जाए।

 

स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्यों के चलते 10 नवंबर से आगामी सात फरवरी तक ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। सिर्फ नंदा देवी शताब्दी व शताब्दी जैसी ट्रेनों को ही हर्रावाला रेलवे स्टेशन से संचालित किया जाएगा। जबकि बाकी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।
 

प्रयागराज से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस जहां अलीगढ़ से ही वापस जाएगी, वहीं देहरादून से मदुरै तक जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस को सहारनपुर से संचालित किया जाएगा। दूसरी ओर एआरटीओ अरविंद पांडे का कहना है कि यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए हर्रावाला रेलवे स्टेशन तक सिटी बसें, ऑटो रिक्शा व विक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed