फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Rainfall Trains to Delhi, Banaras and Amritsar canceled, passengers stranded in Doon

Dehradun Rainfall: पटरी पर आया मलबा, दिल्ली, बनारस और अमृतसर की ट्रेनें रद्द, दून में फंसे यात्री

Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 06:08 PM IST
सार

दरअसल बारिश के कारण कई जगह ट्रैक पर मलबा आने और जलभराव होने के कारण कुछ दिनों से रेल यातायात प्रभावित है।

विज्ञापन
Dehradun Rainfall Trains to Delhi, Banaras and Amritsar canceled, passengers stranded in Doon
ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। प्लेटफॉर्म से लेकर वेटिंग हाल में यात्रियों का जमावड़ा था। पूछताछ काउंटर पर तो लंबी कतारें लगी थीं। हर कोई ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए परेशान था।

विज्ञापन


दरअसल, बारिश के कारण कई जगह ट्रैक पर मलबा आने और जलभराव होने के कारण कुछ दिनों से रेल यातायात प्रभावित है। कई ट्रेनों को तो रद्द कर दिया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को (शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट) दूसरे स्टेशनों से रवाना किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी मुरादाबाद मंडल की 31 ट्रेनें रद्द रहीं, इनमें दून से चलने वाली वंदे भारत और जनशताब्दी भी शामिल रहीं। जबकि कई अन्य ट्रेनों को देरी से या दूसरे स्टेशनों से संचालित किया गया।
विज्ञापन


आसमान से बरसी आफत: हरिद्वार-रुड़की में कई गांव जलमग्न, कमर तक भरा पानी, हर तरफ दिखा बर्बादी का मंजर, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों से बात की तो पता चला कि ट्रेनों के प्रभावित होने से कोई दो दिनों से देहरादून में फंसा हुआ है तो कोई कई घंटों से स्टेशन पर बैठकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा है। कई व्यापारी अपनी दुकान का सामान लेने जाने निकले थे, लेकिन यहां आकर पता चला ट्रेन रद्द हैं। ट्रेनों के रद्द होने से स्टेशन के ऑटो चालकों व टैक्सी ऑपरेटरों के साथ-साथ वेंडरों व कुलियों का काम भी प्रभावित है।

दून से नहीं चल पाई ये ट्रेनें

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह ने बताया कि अंबाला, दिल्ली और मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार-देहरादून की लाइनों पर जलभराव होने से बृहस्पतिवार को दून और दिल्ली से चलने वाली जन शताब्दी, वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस से देहरादून चलने वाली जनता एक्सप्रेस, दून से चलने वाली लिंक एक्सप्रेस, गोरखपुर एक्सप्रेस, देहरादून बनारस एक्सप्रेस और अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहीं। जबकि हावड़ा एक्सप्रेस और अनन्या एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को हरिद्वार या अन्य स्टेशनों से रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed