फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trains full before diwali 2019 and chhath puja from dehradun

देहरादून: दिवाली और छठ पूजा से पहले ही फुल हुई कईं ट्रेनें, नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन

Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 02 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Trains full before diwali 2019 and chhath puja from dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दिवाली और छठ आदि त्योहारों के लिए इस बार भी दून रेलवे स्टेशन से कोई विशेष ट्रेन संचालित नहीं होगी। ऐसे में उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए ट्रेन से सफर फजीहत भरा हो सकता है। आरक्षण के लिए अभी से मारामारी है और अधिकतर ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बता दें, उत्तर रेलवे ने दिवाली व छठ के लिए 25 विशेष ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें से कई ट्रेनें दिल्ली से जम्मू तवी, कटरा के अलावा लखनऊ, वाराणसी व बिहार के लिए हैं, लेकिन देहरादून से उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के लिए कोई ट्रेन हैं। यह स्थिति तब है कि इन राज्यों की एक बड़ी आबादी उत्तराखंड में रहती है। ऐसे में यात्रियों की फजीहत होनी तय है।

विज्ञापन

कई ट्रेनों में सीटें फुल

उपासना, उज्जैनी, लिंक, देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी, देहरादून-मदुरै, देहरादून मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा आदि ट्रेनों में सीटें अभी से भर गई हैं। इन तमाम ट्रेनों में प्रतीक्षारत टिकटों की लंबी फेहरिस्त है।

ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
दूसरी ओर स्टेशन निदेशक गणेश चंद का कहना है कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इस संबंध में उनके स्तर से लिखापढ़ी की जा रही है। ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को काफी हद तक सहूलियतें मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed