त्योहारी सीजन से ट्रेनें फुल, वेटिंग बढ़ी, स्लीपर में 100% और एसी में 50% टिकट वेटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के चलते दून से चलने वाली ट्रेनों में सीट फुल हो गई है। स्लीपर व एसी कोचों में रिजर्वेशन टिकटों की वेटिंग 50 से 100 प्रतिशत से तक पहुंच गई है।
सीट न मिलने से यात्रियों को आने वाली परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन को अतिरिक्त कोच चलाने का प्रस्ताव भेजा है। दून स्टेशन में टिकट के लिए लग रही कतार के चलते रेलवे ने एक और रिजर्वेशन टिकट काउंटर बढ़ाया है।
दून स्टेशन से मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, वाराणसी, हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों में त्योहारी सीजन के लिए सीटें फुल हो गई है।
रेलवे ने खोला एक और टिकट बुकिंग काउंटर
स्लीपर कोचों में रिजर्वेशन टिकटों की वेटिंग 100 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि एसी कोचों में 50 प्रतिशत की वेटिंग चल रही है।
सीट न मिलने से करवा चौथ, धनतरेस, दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों को वेटिंग में टिकट लेना पड़ रहा है। वेटिंग टिकटों की स्थिति से ट्रेनों में सफर करने के लिए मारामारी रहेगी।
दून रेलवे स्टेशन के वाणिज्य विंग की ओर से मुरादाबाद डिवीजन को त्योहारी सीजन में अतिरिक्त कोच लगाने की डिमांड भेजी है। ताकि वेटिंग टिकट कंफर्म होने से यात्रियों को सीट मिल सके।
रोजाना लग रही यात्रियों की लंबी कतार
दून स्टेशन में रिजर्वेशन टिकट बुकिंग केंद्र में टिकट के लिए रोजाना यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। जिससे रेलवे ने एक और काउंटर खोला दिया है। जबकि पहले तीन काउंटरों पर रिजर्वेशन होता था। त्योहारी सीजन में अब चार काउंटरों पर रिजर्वेशन होने से यात्रियों को राहत मिली है।
त्योहारों के कारण सभी ट्रेनें पैक चल रही है। किसी भी ट्रेन में स्लीपर व एसी कोच में सीट उपलब्ध नहीं है। इस कारण वेटिंग लगातार बढ़ रही है। मुरादाबाद डिवीजन को त्योहारों के समय ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की डिमांड भेजी गई है।
- संजय अमन, मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक