{"_id":"5f0db8bf8ebc3e63c161e75b","slug":"training-program-for-cricketers11","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: महिला क्रिकेटरों को ऑनलाइन होम प्रैक्टिस करा रही सीएयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: महिला क्रिकेटरों को ऑनलाइन होम प्रैक्टिस करा रही सीएयू
Tue, 14 Jul 2020 10:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के चलते क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएयू) ने क्रिकेटरों के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू की है। महिला वर्ग की टीमों को वेबिनार के जरिये ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। कोच खिलाड़ियों की होम प्रैक्टिस की रिपोर्ट दे रहे हैं। साथ ही उन्हें खेल में सुधार की दिशा में गाइड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी हफ्ते पुरुष टीमों की कोचिंग भी शुरू होगी। सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन कोचिंग प्रोग्राम शुरू करने का मकसद है कि खिलाड़ियों को खेल गतिविधि शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्हें गाइड किया जा सके। खिलाड़ियों से सुरक्षा उपायों के साथ घर पर ही अभ्यास करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की गाइडलाइन का इंतजार
सीएयू अभी बीसीसीआई की गाइडलाइन जारी होने का इंतजार कर रही है। गाइडलाइन के अनुसार ही प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियां शुरू की जाएंगी। सीएयू नहीं चाहती है कि कोरोना संक्रमण के बीच जल्दबाजी में कोई ऐसा फैसला ले, जो खिलाड़ियों के लिए खतरनाक साबित हो।
विज्ञापन