फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training of IPS officers who went to Hyderabad Foundation Course stopped midway.

हैदराबाद फाउंडेशन कोर्स करने गए उत्तराखंड के आईएफएस अफसरों को घर भेजा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Training of IPS officers who went to Hyderabad Foundation Course stopped midway.
माय सिटी रिपोर्टर देहरादून देहरादून स्थित इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के ट्रेनी आईएफ़एस अफसरों के प्रशिक्षण पर रोक लगाने के साथ ही हैदराबाद स्थित मेरी चन्ना रेड्डी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट में फाउंडेशन कोर्स करने गए आईएफएस अफसरों के प्रशिक्षण पर रोक लगा दिया गया है ।उत्तराखंड के जिन छह अफसरों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था उन्हें उनके घरों को भेज दिया गया है। फिलहाल डीओपीटी की ओर से सभी अफसरों की ऑनलाइन परीक्षा कराई जा रही है। बता दें कि देश भर से 140 आईएफ़एस अफसरों को हैदराबाद स्थित मेरी चेन्नारेड्डी ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर में फाउंडेशन कोर्स के लिए भेजा गया था। लेकिन इस बीच जब देश दुनिया में कोरोना का खौफ पसरा तो डीओपीटी ने तत्काल कदम उठाते हुए परीक्षण पर रोक लगाते हुए सभी अफसरों को उनके उनके घरों को भेज दिया है। नाम ना छापने की शर्त पर उत्तराखंड से गए कई अफसरों ने बताया कि वह अपने अपने घरों में फिलहाल कोरेन्टीनमें है और ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं बता दें कि इससे पूर्व इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकैडमी के 144 आईएफएस अफसरों के प्रशिक्षण पर पूरी तरह रोक लगाई जा चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed