फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Training given to civil servants of Maldives, Bangladesh

Dehradun News: मालदीव, बांग्लादेश के सिविल सेवकों को दिया प्रशिक्षण

Sun, 21 May 2023 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Training given to civil servants of Maldives, Bangladesh
नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) की ओर से मालदीव और बांग्लादेश के 95 सिविल सेवकों को दो सप्ताह का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण दिया गया। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने लोक सेवकों से अपने-अपने देश में विकास के लिए एक नया मार्ग तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन को साझा किया, जो जी-20 ढांचे के तहत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की अवधारणा में विकसित हुआ है। एनसीजीजी के महानिदेशक भरत लाल ने कहा कि 21वीं सदी को ‘एशियाई सदी’ बनाने के लिए लोक सेवकों के निष्ठा से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अभी तक मालदीव के 685 और बांग्लादेश के 2100 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षु अधिकारियों को भारत की संसद, प्रधानमंत्री संग्रहालय और अन्य शहरों का दौरा भी कराया गया। इस मौके पर डाॅ. एपी सिंह, डॉ. बीएस बिष्ट, डॉ. संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed