फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trainee officer of Forest Service meets President

राष्ट्रपति से मिले वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Trainee officer of Forest Service meets President
नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में महामहिम रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचे भारतीय वन सेवा के प्र?
भारतीय वन सेवा 2018-20 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि उन्होंने भारतीय वन सेवा अधिकारी के तौर पर देश सेवा का जो क्षेत्र चुना है वह अहम चुनौतियों से भरा है। प्राकृतिक संसाधनों के साथ ही जैव विविधता के संरक्षण में वनाधिकारियों की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के साथ केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा, विशेष सचिव सिद्धांत दास, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक ओंकार सिंह, अपर निदेशक एसके अवस्थी, कोर्स निदेशक निधि श्रीवास्तव सहित अकादमी के कई अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक ओंकार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को संसद की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के साथ ही मंत्रालयों की कार्यशैली से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed