फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train running status Holi on 25th March 2024 seats in trains full from now Railway read All Updates in Hindi

रेल यात्री ध्यान दें: होली पर घर जाने की है तैयारी तो ट्रेनों को लेकर ये अपडेट जान लीजिए...वेटिंग में ऐसा हाल

Wed, 06 Mar 2024 02:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 06 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

Train Update Holi: 25 मार्च को होली है और ऐसे में देहरादून से लोगों ने अपने-अपने घरों को जाने के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते वेटिंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
train running status Holi on 25th March 2024 seats in trains full from now Railway read All Updates in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

होली के लिए अभी से ट्रेनों में सीटों को लेकर वेटिंग शुरू हो गई है। उपासना, कोटा एक्सप्रेस और हावड़ा सुपरफास्ट सहित अन्य ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। 20 मार्च के बाद तो ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 50 से 100 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन

दून शहर में हजारों लोग यूपी-बिहार और अन्य प्रदेशों से आकर विभिन्न नौकरियां या फिर व्यवसाय करते हैं। कुछ लोग परिवार के साथ रहते हैं तो कुछ परिवार को गांव छोड़कर आते हैं। त्योहार के मौके पर लोग अपने पैतृक गांव या शहर की तरफ जाने के लिए उत्सुक रहते हैं।

विज्ञापन

24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को होली है। ऐसे में देहरादून से लोगों ने अपने-अपने घरों को जाने के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी है, जिसके चलते वेटिंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वेटिंग लिस्ट 50 से 100 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों और शहरों के लिए सबसे ज्यादा वेटिंग

देहरादून रेलवे स्टेशन से पूर्वाचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग आ रही है। इनमें 20 से लेकर 25 मार्च के बीच लगातार वेटिंग बढ़ रही है। उपासना एक्सप्रेस 12328 में बनारस, लखनऊ और पटना आदि शहरों के लिए 20 मार्च को 108, 23 मार्च को 133 स्लीपर में वेटिंग हो गई है। 21 मार्च को दून से हावड़ा एक्सप्रेस में 108, 22 मार्च को 132 और 24 मार्च को 48 की वेटिंग हो गई है। इसके अलावा दून से कोटा तक चलने वाली कोटा एक्सप्रेस 12402 में 22 मार्च को 33 और 23 मार्च को 12 की वेटिंग है जो निरंतर बढ़ रही है। इसी तरह गोरखपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में भी सीटें नहीं है।

त्योहार को लेकर ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग आ रही है। बनारस, लखनऊ और पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक वेटिंग है। - संजय अमान, सीआरएस, रेलवे

ये भी पढ़ें...Dehradun : आज से चार शहरों के लिए शुरू होगी फ्लाइट, मात्र इतने रुपये में करें अयोध्या दर्शन, ये है शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed