फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   train route change from 25 august to six september.

25 अगस्त से 6 सितंबर तक बदलेगा ट्रेनों का रूट, देखें बदलाव

Mon, 24 Aug 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Aug 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
train route change from 25 august to six september.

तुगलकाबाद और पलवल के बीच रेल लाइन निर्माण की वजह से 25 अगस्त से 6 सितंबर के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


इस बीच कुछ ट्रेनों का रूट बदल दिया जाएगा तो कुछ रद्द कर दी जाएंगी। कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों में देहरादून और हरिद्वार आने-जाने वाली कुछ ट्रेनें शामिल हैं।

किस दिन कौन से ट्रेन रहेगी निरस्त
तिथि ----------- ट्रेन
1 से 5 सितंबर - गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा-दून एक्सप्रेस
1 से 5 सितंबर - गाड़ी संख्या 29019 मंदसोर-दून लिंक एक्सप्रेस
(दोनों ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त)
3 से 7 सितंबर - गाड़ी संख्या 19020 देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस
3 से 7 सितंबर - गाड़ी संख्या 29020 दून-मंदसोर लिंक एक्सप्रेस
3 सितंबर - गाड़ी संख्या 12171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4 सितंबर - गाड़ी संख्या 12172 हरिद्वार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
4 सितंबर - गाड़ी संख्या 12287 कोचुवली-दून एक्सप्रेस निरस्त होने से दून नहीं आएगी
7 सितंबर - गाड़ी संख्या 12288 दून-कोचुवली एक्सप्रेस दून से नहीं जाएगी

इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

train route change from 25 august to six september.

ट्रेन संख्या 18478 हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस तीन, पांच और छह सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

इसी तरह पुरी से हरिद्वार आने वाली गाड़ी संख्या 18477 उत्कल एक्सप्रेस तीन और छह सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी। देहरादून से इंदौर जाने वाली गाड़ी संख्या 14318 देहरादून एक्सप्रेस चार और पांच सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

ये ट्रेनें होंगी लेट

पुरी से हरिद्वार आने वाली गाड़ी संख्या 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को दिनांक  30 और 31 अगस्त को एक घंटे तक एनसीआर में रोका जाएगा।

इसी ट्रेन को एक और दो सितंबर को एनसीआर में 90 मिनट तक रोका जाएगा। इसी तरह हरिद्वार से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या 18478 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस को 30 और 31 अगस्त को बल्लभगढ़ में 80 मिनट रोका जाएगा। इसी ट्रेन को एक और दो सितंबर को बल्लभगढ़ में ही 110 मिनट रोका जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर संपर्क करें।
www.indianrailways.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed