फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Train Cancelled: Four trains including Kumbh Express of different routes from Dehradun cancelled, passengers u

Train Cancelled: देहरादून से कुंभ एक्सप्रेस समेत अलग-अलग रूटों की चार ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

Sun, 16 Feb 2025 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

रद्द ट्रेनों में शामिल हावड़ा जाने वाली ट्रेन 16, 17 और 18 फरवरी तक देहरादून की बजाय लखनऊ से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Train Cancelled: Four trains including Kumbh Express of different routes from Dehradun cancelled, passengers u
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यार्ड नवीनीकरण के चलते देहरादून से संचालित होने वाली चार ट्रेनें रद्द हुई हैं। देहरादून से मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस रद्द रही। इसके अलावा देहरादून से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 18 फरवरी, दून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस 16, 17 और 18 फरवरी, बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस 16 और 18 फरवरी को रद्द रहेगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़नी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


रद्द ट्रेनों में शामिल हावड़ा जाने वाली ट्रेन 16, 17 और 18 फरवरी तक देहरादून की बजाय लखनऊ से संचालित की जाएगी। साथ हावड़ा से लखनऊ तक ही वापस आएगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। ऐसे में देहरादून रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में काफी कमी देखने को मिली है।
विज्ञापन


Uttarakhand: बजट सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की बैठक, बोर्ड परीक्षा को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यार्ड की मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में वहां से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। यार्ड के मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed