फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tragic Accident on Turner Road Dehradun Young Biker Dies Uttarakhand News

Dehradun: टर्नर रोड पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 11 May 2026 02:47 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 11 May 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
Tragic Accident on Turner Road Dehradun Young Biker Dies Uttarakhand News
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब 2:54 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टर्नर रोड लेन नंबर-12 के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना क्लेमन्टाउन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक वाहन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। जांच में पता चला कि बाइक पर दो युवक सवार थे। इनमें चालक आयुष गुसाँई (23) पुत्र माखन सिंह निवासी बाईपास रोड लालपानी खांड गांव, ऋषिकेश और तनुज मेहरा (23) पुत्र दलीप सिंह मेहरा निवासी जैनोली, अल्मोड़ा हाल निवासी होटल एनएसबी स्कॉयर, टर्नर रोड शामिल थे।
विज्ञापन


हादसे में तनुज मेहरा घायल अवस्था में मिला, जबकि आयुष गुसाँई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश पड़ा था। पुलिस और चीता कर्मियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से आयुष को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: तीसरा विकल्प बनने में जुटा उक्रांद, सक्रियता राष्ट्रीय पार्टियों के वोट बैंक में लगा सकती है सेंध

पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं घायल तनुज मेहरा का वेलमेड अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। प्रारंभिक पूछताछ में तनुज ने बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने की बात कही है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed