फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic on Yamunotri Highway will be closed three times a day till May 8 treatment of landslide zone

Uttarakhand: यमुनोत्री हाईवे पर आठ मई तक दिन में तीन बार बंद होगी आवाजाही, आने से पहले पढ़ लीजिए पूरी डिटेल

Sat, 04 May 2024 12:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 04 May 2024 12:19 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।

विज्ञापन
Traffic on Yamunotri Highway will be closed three times a day till May 8 treatment of landslide zone
चारधाम यात्रा 2024 (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच दिन आठ मई तक प्रतिदिन तीन बार यातायात बंद रहेगा। इन पांच दिनों में लगभग साढ़े छह घंटे तक हाईवे बंद रहेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आदेश जारी कर चारधाम यात्रा को देखते हुए हाईवे पर शीघ्र भूस्खलन का मलबा हटाने का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले धरासू-यमुनोत्री हाईवे के शुरुआती हिस्से में सक्रिय भूस्खलन जोन का मलबा गिरने से ऋषिकेश-धरासू हाईवे भी बंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हिस्से में हाल ही में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया गया था, जिसे देखते हुए डीएम ने यात्रा शुरू होने से पहले यमुनोत्री मार्ग पर जमा मलबे व पत्थरों को हटाकर दोनों सड़कों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस स्थान पर भूस्खलन प्रभावित ढलान का स्थिरीकरण और स्केलिंग कार्य शुरू करने के साथ ही मलबे के सुरक्षित निस्तारण की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

इस काम के दौरान यमुनोत्री एवं गंगोत्री मार्ग पर चलने वाले यात्रियों व वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने हाईवे पर तत्काल प्रभाव से आठ मई तक के लिए प्रतिदिन तीन बार हाईवे बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे बंद रहेगा हाईवे

सुबह पांच से सुबह आठ बजे तक

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

दोपहर 2:45 बजे से शाम पांच बजे तक

ये भी पढ़ें...Mussoorie Accident: दर्दनाक हादसे ने छीनीं पांच जिंदगी, एक लड़ रही जिंदगी की जंग, तस्वीरें विचलित करने वाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed