फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic on Badrinath Highway disrupted due to landslide caused by heavy rain

Uttarakhand: उमट्टा में मलबा गिरने से तीन घंटे बंद रही आवाजाही, छठवें दिन भी नहीं खुली हिमनी-बलाण सड़क

Tue, 08 Jul 2025 01:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कर्णप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, कर्णप्रयाग Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Jul 2025 01:30 AM IST
सार

बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा नया भूस्खलन जोन बन गया है। सोमवार को बारिश से यहां भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया।  वहीं, बलाण गांव को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क हिमनी-बलाण छठवें दिन भी नहीं खुल पाई। उधर, तेज बारिश के कारण सिवाई का गदेरा उफान पर आ गया जिससे बदरीनाथ हाईवे को रेलवे स्टेशन सिवाई से जोड़ने वाली अस्थायी सड़क गदेरे के उफान में बह गई।

विज्ञापन
Traffic on Badrinath Highway disrupted due to landslide caused by heavy rain
Badrinath Highway landslide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से भूस्खलन जोन उमट्टा में भारी मात्रा में मलबा आ गया। ऐसे में लंगासू में ही करीब 40 वाहनों को रोक दिया गया। एनएचआईडीसीएल की मशीनों ने मलबे को हटाया और तीन घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा नया भूस्खलन जोन बन गया है। सोमवार को बारिश से यहां भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। थानाध्यक्ष राकेश भट्ट ने बताया कि करीब छह बजे हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही लंगासू में करीब 40 वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया और सुबह नौ बजे हाईवे खोल दिया गया। वहीं एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) के प्रबंधक अंकित राणा ने बताया कि उमट्टा में लगातार मशीनें काम कर रही हैं और मलबे का निस्तारण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाई में गदेरे में उफान से बही सड़क
तेज बारिश के कारण सोमवार सुबह सिवाई का गदेरा उफान पर आ गया जिससे बदरीनाथ हाईवे को रेलवे स्टेशन सिवाई से जोड़ने वाली अस्थायी सड़क गदेरे के उफान में बह गई। अब रेलवे के अधिकारियों की ओर से गदेरे में ह्यूम पाइप डालकर सड़क बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मैक्स कंपनी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर अनुज पांडे ने बताया कि गदेरे से लगातार पानी आ रहा है जिसको पास करने के लिए ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं। दो मशीनें लगातार सुबह से काम में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

छठवें दिन भी नहीं खुली हिमनी-बलाण सड़क
देवाल विकासखंड के बलाण गांव को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क हिमनी-बलाण छठवें दिन भी नहीं खुल पाई। वहीं रविवार रात की बारिश से देवाल-खेता सड़क भी बंद हो गई। सड़क के बंद होने से 13 से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क खोलने की मांग की। वहीं गौचर-रानों सड़क मलबा आने से सोमवार को 11 घंटे बंद रही।

देवाल-खेता सड़क से मोपाटा, नलधूरा, मेलखेत, खेता, मानमती, चोटिंग, उदयपुर, नमला, हरमल, चनियाली, रामपुर, तोरती, झलिया आदि गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं, लेकिन रविवार रात को सुयालकोट में पहाड़ी से मलबा गिरने से इन गांवों का यातायात बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां 20 से अधिक वाहन फंसे हैं। भवानी दत्त, गणेश जोशी, रूप सिंह, उर्वी दत्त आदि ने जल्द सड़क खोलने की मांग की। वहीं लोनिवि के ईई सुनील कुमार ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं गौचर से रानों और सरमोला को जोड़ने वाली सड़क करीब 12 घंटे तक बंद रही। वहीं पीएमजीएसवाई पोखरी के अवर अभियंता नंदन सिंह रावत ने बताया कि शाम चार बजे सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed