फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Traffic inspector suspended For Traffic jam on Somvati Amavasya in haridwar

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या पर लगे जाम को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 08 Jun 2019 07:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Jun 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Traffic inspector suspended For Traffic jam on Somvati Amavasya in haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के दिन लगे जाम की गाज रुड़की के ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीपेंद्र सिंह पर गिर गई। वहीं ट्रैफिक निदेशालय द्वारा हरिद्वार पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट भी अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। 

विज्ञापन


हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर लगे जाम ने पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए थे। पुलिस मुख्यालय ने भी जाम पर कड़ी नाराजगी जताई थी। यातायात निदेशालय के निदेशक केवल खुराना ने जाम को लेकर हरिद्वार के एसएसपी और एसपी ट्रैफिक का जवाब तलब करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। तीन दिन बीतने के बाद हरिद्वार पुलिस की रिपोर्ट तो नहीं आई, लेकिन जाम की गाज इंस्पेक्टर पर गिर गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को रुड़की के ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीपेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने सही ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों को बचाने के लिए यह कार्रवाई की गई है, ताकि विरोध के स्वरों को दबाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed