{"_id":"5a918b194f1c1bcb268bbb43","slug":"traffic-awareness-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता फैलाएं, ट्रैफिक सितारे का खिताब पाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता फैलाएं, ट्रैफिक सितारे का खिताब पाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Feb 2018 09:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को सड़क के नियमों के प्रति जागरूक करें और ट्रैफिक सितारे का खिताब पाएं। देहरादून में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक निदेशालय ने नई मुहिम शुरू की है। इसके लिए बस आपको अपने आस-पास के लोगों को नियमों की पालना के लिए जागरूक करना होगा। इसके बाद ट्रैफिक सितारे का खिताब आपके सिर सज जाएगा।
शहर की यातायात व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। सड़कों पर जाम और नियमों की अनदेखी आम हो गई है। तेज रफ्तार से बार-बार हादसे भी हो रहे हैं। इन सब पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की ओर से चालान काटने और सख्ती बरतने के साथ ही तमाम जद्दोजहद की गई। बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं।
ऐसे में अब ट्रैफिक निदेशालय ने आमजन को जोड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत बस आपको खुद ट्रैफिक नियमों की पालना करने के साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करना होगा। उन्हें यातायात नियमों की जानकारी, उसके फायदे और नियम तोड़ने के खतरे बताने होंगे। इसके बाद जिन्हें आपने जागरूक किया है, वो अपनी पोस्ट आपके नाम और पते के साथ ट्रैफिक निदेशालय के फेसबुक पेज पर पोस्ट करेंगे। इसी आधार पर आपका चयन खिताब के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
दो माह में एक बार होगा आयोजन
निदेशालय की ओर से खिताब देने का आयोजन प्रत्येक दो माह में एक बार आयोजित किया जाएगा। खास बात कि इस खिताब के लिए व्यक्तियों की संख्या की कोई बंदिश नहीं है, वो कितनी भी हो सकती है।
‘इस तरह के आयोजन का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उसके पालन के लिए प्रेरित करना है। इससे जहां आम लोग स्वयं जागरूक होंगे, वहीं अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करेंगे।’
- केवल खुराना, डीआईजी यातायात