फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Trade unions get ready for nationwide strike

देशव्यापी हड़ताल के लिए ट्रेड यूनियनों ने कसी कमर

Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Trade unions get ready for nationwide strike
देहरादून। केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ तारीख को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों ने कमर कस ली है। उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियंस संघर्ष समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

सीटू के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में इंटक कार्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने तय किया गया कि रक्षा कारखानों, बैंक , बीमा, सिडकुल, परिवहन व अन्य सेक्टरों में हड़ताल के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो हड़ताल तक जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल को सभी तबको का भरपूर सहयोग मिल रहा है। हड़ताल को सफ ल बनाने के लिए पांच जनवरी को एक संयुक्त प्रेसवार्ता प्रेसक्लब में होगी। सभी संगठनों से अपील की गई कि वह हड़ताल को सफल बनाने के लिए जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों और संगठनों को हड़ताल में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक में इंटक के एपी अमोली, ओपी सुद, सीटू से लेखराज, कृष्ण गुनियाल, एटक से ईश्वर पाल, एक्टू से केपी चंदोला के साथ ही आयुध निर्माणी, परिवहन, बिजली, दून ऑटो रिक्शा यूनियन से संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed