फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tractor trolly fell into gorge at chamoli

चमोली : मजदूरों को ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राला खाई में गिरा, तीन की मौत, आठ घायल

Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी (चमोली) Published by: अजय सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly fell into gorge at chamoli
घायलों और मृतकों को रेस्क्यू करते पुलिसकर्मी व स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में पोखरी-वल्ली-हरिशंकर-रौता सड़क पर मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राला खाई में गिर गया। यहां गनियालाधार के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राला करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में ग्यारह नेपाल मूल के मजदूर सवार थे, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि आठ मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह दस बजे पोखरी से मजदूरों को लेकर ट्राला रौता गांव की ओर जा रहा था। लेकिन पोखरी से करीब 25 किलोमीटर दूर गनियालाधार में ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें इंद्र बहादुर बोरा (48) पुत्र मान बहादुर ग्राम-लम्सुख दल्लु जिला-देलेख नेपाल, धरमवीर (56) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम-नसवाला पोस्ट-बड़ापुर बिजनौर और गीता देवी (42) पत्नी चंद्र बहादुर ग्राम-दुंगेश्वर जिला देलेक अंचल भेरी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई है।

विज्ञापन

ये हुए हादसे में घायल

लक्ष्मी देवी पत्नी कर्ण बहादुर, सीता देवी पत्नी तेज बहादुर, चंद्रा ठाकुर पत्नी विक्रम ठाकुर, रमजान पुत्री राम बहादुर हादसे में घायल हुए हैं। साथ ही चार मजदूरों को हल्की चोट आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया।

यहां से प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। पोखरी के थानाध्यक्ष अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed