{"_id":"5b0a62fd4f1c1bb36e8b4ceb","slug":"tractor-crushed-three-women-two-killed-in-accident-bazpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने तीन महिलाओं को कुचला, दो की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
Updated Sun, 27 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव बेरिया दौलत में घटना सुबह छह बजे हुई। एक गोबर की खाद से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने महिलाओं को रौंद दिया। जिसके बाद दो महिलाओं जोगिंदर कौर पत्नी हजारा सिंह व सुखविंदर कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी बेरिया दौलत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
तीसरी महिला परमजीत कौर घायल हो गई। तीनों महिलाएं गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर घर वापस जा रही थी। पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं का शव पोस्टमार्टम हेतु शवविच्छेदन ग्रह भेज दिया।
विज्ञापन