{"_id":"61c76eace72fd30ef57123e3","slug":"tourists-stuck-in-jam-on-christmas-dehradun-news-drn3998365143","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस पर जाम में फंसे रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस पर जाम में फंसे रहे पर्यटक
विज्ञापन
हाङो की रानी मसूरी में बङी संख्या में क्रिसमस के मौके पर पहुंचे पर्यटक, शहर में दिनभर रेंगते नजर आ?
- फोटो : MUSSOORIE
क्रिसमस के उल्लास और वीकेंड में मसूरी में फिर से पर्यटकों की आमद बढ़ने से बाजारों में रौनक लौटनी लगी है। शनिवार सुबह से शुरू हुआ। पर्यटकों का मसूरी आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। जिसके चलते गांधी चौक, मोतीलाल नेहरू रोड, गांधी चौक-हैप्पी वैली रोड और लाइब्रेरी बाजार से अंबेडकर चौक तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
क्रिसमस के मौके पर मसूरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे भट्टा फाल, कैंपटी फॉल, गनहिल, चारदुकान-लाल टिब्बा, कंपनी गार्डन, जार्ज एवरेस्ट पर खूब चहल पहल रही। दिन ढलने के बाद रात लगभग दस बजे तक लाइब्रेरी बाजार, कुलड़ी बाजार व मालरोड पर पर्यटकों की चहलकदमी रही। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के चेहरे पर खुशी दिखी। मसूरी और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से वाहनों को किमाड़ी की ओर से भी भेजा गया। दिन चढ़ने के साथ ही कुठालगेट पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं लंबा जाम लगने से नौकरी, खरीदारी व अन्य काम के लिए मसूरी से देहरादून आने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मैगी प्वाइंट भी दिनभर रहा गुलजार
क्रिसमस और वीकेंड होने से मसूरी रोड के मैगी प्वाइंट भी दिनभर पर्यटकों से गुलजार रहे। मैगी प्वाइंट के दुकानदार मुकेश राणा ने बताया कि मैगी प्वाइंट में दिन भर पर्यटकों की भीड़ होने से अच्छा कारोबार हुआ। आज रविवार होने के चलते कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। पर्यटकों की संख्या से सभी दुकानदारों को लाभ मिलता है।
विज्ञापन
नए साल पर भी मसूरी रहेगा पैक
नए साल पर पर्यटन नगरी मसूरी पर्यटकों से पैक रहने की उम्मीद है। हालांकि, बीच में कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमीक्रोन के खतरे के चलते होटलों की बुकिंग में गिरावट आने लगी थी। लेकिन, अब वीकेंड पर भी पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। क्रिसमस और नए साल के लिए बुकिंग में उछाल आने से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के चेहरे पर चमक देखने को मिल रही है।