फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists struggled with jam for the second day in the city

पहाङो की रानी मसूरी में जाम के झाम से पर्यटक हलकान ,दूसरे दिन भी ट्रेफिक जाम से जूझते नजर आए पर्यटक

Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tourists struggled with jam for the second day in the city
शहर में दूसरे दिन भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। सभी चौक चौराहों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। ट्रैफिक जाम में शहर में पहुंचे पर्यटकों के वाहन दिनभर रेंगते रहे।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को भी ट्र्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। गांधी चौक से लेकर किंग्रेग के नीचे घनानंद इंटर कालेज से आगे तक तीन किमी लंबा जाम लग गया। गांधी चौक से लेकर कैंपटी रोड जीरो प्वाइंट तक बार बार जाम लगा। भगत सिंह चौक, मलिंगार चौक ,मालरोड समेत कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। माल रोड पर सुबह 10 बजे से लेकर 11 बजे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। भोपाल से आए अनंत ने कहा कि पूरी सड़क पर वाहन खड़े हैं, जिससे जाम लग रहा। दिल्ली के करणदीप ने कहा कि एक घंटे से जाम में फंसे हैं। हरियाणा के संदीप ने बताया कि दो घंटे से ट्रैफिक जाम लगा है। पुलिस और पीएसी के जवान जाम खोलने में दिनभर पसीना बहाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed