{"_id":"671ec82f249ee164aa078e07","slug":"tourists-started-enjoying-boating-in-the-lake-of-asan-ramsar-site-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-535125-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आसन रामसर साइट की झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने लगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आसन रामसर साइट की झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने लगे पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आसन रामसर साइट की झील के किनारे गढ़वाल मंडल विकास निगम का बोटिंग केंद्र पर्यटकों से गुलजार होना शुरू हो गया है। मौसम के बदलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक झील पहुंचकर बोटिंग और बर्ड वाचिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।
आसन रामसर साइट की झील को प्रवासी पक्षियों की शरणस्थली के साथ नौकायन के लिए भी जाना जाता है। धूप की किरणों में गर्मी का असर कम होते ही यहां बोटिंग के शौकीन लोग अपने परिवार, नाते-रिश्तेदार, यार-दोस्तों के साथ पहुंचने लगते हैं। प्रवासी पक्षियों का भी दीदार करते हैं। उधर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के केंद्र प्रभारी प्रेम कंडारी ने बताया कि इस बार सीजन के शुरू में ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। उम्मीद है कि इस बाद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आएंगे। यहां पर्यटकों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट पर सभी प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध है। रात के समय रुकने की भी पूरी व्यवस्था है।