फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists reached Chakrata in large numbers, jam occurred

Dehradun News: बड़ी संख्या में चकराता पहुंचे पर्यटक, लगा जाम

Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tourists reached Chakrata in large numbers, jam occurred
नए साल की पूर्व संध्या पर चकराता में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से वाहन फंसे रहे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। उधर, नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों के स्वागत के लिए शहर के होटल-रेस्टोरेंट सजे-धजे नजर आए।
विज्ञापन


साल के अंतिम दिन हर साल चकराता में बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने आते हैं। मंगलवार को क्षेत्र के बाजार, विभिन्न मार्ग पर्यटकों से भरे हुए दिखाई दिए। अधिकतर सैलानी हाल ही में लोखंडी में हुई बर्फबारी को देखने के लिए चले गए। चकराता में होटल, रिजाॅर्ट, होमस्टे फुल चल रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस कारण मुख्य मार्ग से लेकर आसपास के संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। उधर, लोखंडी से होकर गुजरने वाले चकराता-त्यूणी मोटरमार्ग पर भीड़ अधिक होने से लोगों को अपने वाहन कई किलोमीटर दूरी पर पार्क करने पड़े।
विज्ञापन


होटल व्यवसायी दिगंबर चौहान, विक्रम पंवार, विवेक अग्रवाल, अमित जोशी, विशाल वर्मा, दिनेश चांदना, वरुण सिंह, रोहन राणा, अनुपम तोमर, प्रदीप तोमर ने बताया कि अधिकतर पर्यटक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, नोएडा आदि जगहों से आए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के खानपान और मनोरंजन के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस भी मुस्तैदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता के थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि लगभग चार हजार पर्यटक चकराता पहुंच चुके हैं। इसके चलते कुछ स्थानों पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम भी लगा रहा। लेकिन, स्थिति नियंत्रण में है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।


दोपहर लगभग बारह बजे से कालसी, साहिया होते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक चकराता पहुंचने लगे। पुलिस कालसी गेट से चकराता तक वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से चलने और रास्ते में वाहनों को पार्क नहीं करने को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed