फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists hit at Nainital

ऐसे तो चल गया पर्यटन कारोबार, हैदराबाद से आए पर्यटकों से मारपीट

Wed, 07 Feb 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, नैनीताल, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, नैनीताल, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Tourists hit at Nainital
nainital, tourists, police - फोटो : file photo

अत‌िथ‌ि देवो भवः के संदेश के बीच नैनीताल में अत‌िथ‌ियों यानी हैदराबाद से आए सैलान‌ियों को बुरी तरह से धुन द‌िया गया। मामला जब पुल‌िस तक पहुंचा तो उसने आरोप‌ियों पर कार्रवाई नहीं की, उलटे उसका रौब सैलान‌ियों पर गाल‌िब हुआ। वे ग‌िड़िगिड़ाते रहे, लेक‌िन उनकी पुलिस ने एक न सुनी।  

विज्ञापन

गत मंगलवार को हैदराबाद से आए चार सैलानी  अभिलाष, प्रशांत, चंदर और सतीश नैनीताल के एक होटल में ठहरे थे। उनका आरोप है क‌ि होटल कर्म‌ियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। अपनी यह श‌िकायत लेकर जब वह रोते-बिलखते तल्लीताल चौकी पहुंचे तो पुल‌िस ने उनकी एक न सुनी। इसके बजाय होटल कर्म‌ियों के कहने पर पुल‌िस ने उन्हीं का चालान कर द‌िया। उनका आरोप है क‌ि पुलिस ने होटल जाकर सीसीटीवी फुटेज तक देखना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

मंगलवार शाम लगभग आठ बजे चार पर्यटकों के साथ एक होटल के कर्मचारियों ने मारपीट कर दी। रोते हुए पर्यटक तल्लीताल चौकी पहुंचे। यहां सुनवाई नहीं हुई तो रोडवेज बस अड्डे पर बैठ कर रोने लगे। बाद में दोबारा चौकी पहुंच कर अपनी व्यथा बताई। पर्यटक बताया कि बिना किसी कारण के उनकी पिटाई की गई। वे होटल संचालकों पर कार्रवाई के लिए पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पुलिस ने उल्टा उनके साथ ही अभद्रता कर दी। उन्होंने बताया कि अब वह टूट चुके हैं।  उधर, होटल संचालक का आरोप है कि युवक शराब के नशे में एक महिला के कमरे में जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की है। युवक शराब के नशे में गिर कर घायल हुए होंगे। तल्लीताल थाना पुलिस ने युवकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed