फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourists flocked to Mussoorie over the weekend

Dehradun News: वीकेंड पर मसूरी में उमड़े सैलानी, 70 फीसदी होटल फुल

Mon, 27 May 2024 02:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Tourists flocked to Mussoorie over the weekend
वीकेंड पर मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। माल रोड समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर पूरे दिन चहल-पहल रही। पर्यटकों के दबाव से शहर और देहरादून-मसूरी मार्ग पर जगह-जगह यातायात जाम लगा। इससे काफी देर तक स्थानीय लोग और पर्यटक जाम में फंसे रहे। पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




माल रोड, कंपनी बाग, जार्ज एवरेस्ट, गनहिल और लालटिब्बा क्षेत्र में पर्यटकों की काफी चहल-पहल रही। इससे कैंपटी रोड, जीरो प्वाइंट, सांझा दरबार क्षेत्र में सुबह से ही जाम लगा रहा। गांधी चौक से लेकर किंग्रेग के बीच भी पर्यटकों के वाहन दिनभर बार-बार जाम में फंसे। लाइब्रेरी से कैंपटी रोड और सांझा दरबार के बीच कई बार लंबा जाम लगा। कैंपटी फॉल जाने वाले पर्यटकों के अलावा चारधाम के तीर्थयात्री भी परेशान रहे। स्थानीय निवासी रामी टम्टा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग जीरो प्वाइंट से लेकर सांझा दरबार के बीच काफी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन


मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर 70 फीसदी होटल सैलानियों से पैक रहे। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि यातायात संचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के अलावा पीएसी और होमगार्ड को लगाया गया था। ड्रोन से यातायात की निगरानी की जा रही थी। वाहनों का दबाव अधिक होने से वाहनों की गति धीमी रही। जिससे पर्यटक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






पर्यटन सीजन में भी ठीक नहीं हुई सड़कों की हालत



पर्यटन सीजन में भी सड़कों की हालत ठीक नहीं हो सकी है। इससे पर्यटक काफी परेशान हो रहे हैं। भगत सिंह चौक के निकट सड़क पर गड्ढे बने हैं। वाहनों की गति धीमी होने से जाम लगता है। कैमल बैक रोड सीवर लाइन डालने के लिए तोड़ी गई है। सड़क पर कई जगह मलबा पड़ा है। हरनाम सिंह मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। हैप्पीवैली मार्ग पर रेलिंग टूटी है। जीरो प्वाइंट से लेकर लाइब्रेरी चौक तक सड़क पर टाइल्स लगाने का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इससे धूल-मिट्टी उड़ रही है। स्थानीय निवासी भरत सिंह पंवार ने बताया कि भगत सिंह चौक के निकट सड़क टूटी होने से लोग अक्सर चोटिल हो रहे हैं। एनएच के सहायक अभियंता मनोज राठौड़ ने बताया कि पर्यटन सीजन को देखते हुए टाइल्स लगाने का कार्य रात के 12 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक हो रहा है। 20 जून तक कार्य पूरा हो जाएगा। नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी ने बताया कि कैमल बैक रोड को पेयजल निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए तोड़ा है। जिसे ठीक करने की जिम्मेदारी उनकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed