{"_id":"607352ef8ebc3eda727e38b5","slug":"tourists-and-local-youths-clash-for-car-parking-mussoorie-news-drn376297893","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी : कार खड़ी करने को लेकर भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, पर्यटकों ने लोगों पर किया लाठी डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी : कार खड़ी करने को लेकर भिड़े पर्यटक और स्थानीय युवक, पर्यटकों ने लोगों पर किया लाठी डंडों से हमला
Mon, 12 Apr 2021 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच जमकर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी शहर के भगत सिंह चौक पर रविवार को पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर हंगामा के साथ ही जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब मामला शांत हो गया उसके बाद पुलिस आई और सैलानियों को कोतवाली ले गई। साथ ही स्थानीय युवकों को भी कोतवाली बुलाया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के एक सैलानी ने कार गलत दिशा में खड़ी कर दी। रोकने पर सैलानी स्थानीय युवकों से बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर पर्यटकों ने स्थानीय युवकों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और एक सैलानी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों सैलानियों को कोतवाली ली गई।
स्थानीय युवक भी कोतवाली पहुंच गये, लेकिन किसी भी पक्ष ने कोतावाली में लिखित शिकायत नहीं दी। शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। लिखित तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद