फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tourist car falls off road in Chakrata; two injured

Dehradun News: चकराता में सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार, दो घायल

Tue, 20 Oct 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 20 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Tourist car falls off road in Chakrata; two injured
- राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर मंगलवार को हुआ हादसा
विज्ञापन

- बिहार के समस्तीपुर निवासी मानस के सिर में गंभीर चोट, हायर सेंटर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। नवीन चकराता से राजकीय गुलाब सिंह महाविद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर मंगलवार को पर्यटकों की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार दो पर्यटक घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार को नवीन चकराता मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार सवार दोनों घायल युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल चकराता के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। एसएसआई ने बताया कि हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिला निवासी मानस मोहन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, हादसे में उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी रवि प्रताप सिंह को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed