{"_id":"5d1a427c8ebc3e3cbe0f4aa6","slug":"tourist-and-local-youths-fight-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में पर्स गुम होने पर पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट, कोतवाली में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में पर्स गुम होने पर पर्यटकों और स्थानीय युवकों में मारपीट, कोतवाली में हुआ समझौता
Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में सुलह करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में कार्निवल रिट्ज सिनेमा हाल के बाहर सोमवार को एक पर्यटक का पर्स चोरी के विवाद में पर्यटकों और स्थानीय युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक युवक को मामूली चोट भी लगी है। हालांकि बाद में मामला कोतवाली पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
दिल्ली से मसूरी पहुंचे पर्यटक शेखर अरोड़ा, हेमंत, मोहित, अमित राज बांगा, सुमित चावला सोमवार को अंबेडकर चौक के पास कार्निवल रिट्ज सिनेमाहाल में फिल्म देखने गए थे। शेखर अरोड़ा का आरोप है कि बाहर निकलते हुए एक स्थानीय युवक ने पर्स निकाल लिया। इस पर उन्होंने शक के आधार पर आगे चल रहे युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने की बात पर युवक भड़क गया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवक के बचाव में कई अन्य युवक भी आ गए और मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस दोनों पक्षों के कोतवाली ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन