{"_id":"5f6f51a2a98c053f5e53ed78","slug":"tourism-day-2020-mahabharata-ramayana-and-sita-circuit-will-be-made-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन दिवस 2020 : उत्तराखंड में बनेंगे महाभारत, रामायण व सीता सर्किट, केंद्र को भेजा 97.70 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन दिवस 2020 : उत्तराखंड में बनेंगे महाभारत, रामायण व सीता सर्किट, केंद्र को भेजा 97.70 करोड़ का प्रस्ताव
Sun, 27 Sep 2020 02:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आने वाले समय में महाभारत, रामायण व सीता सर्किट से धार्मिक पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने इन तीनों सर्किटों को विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
महाभारत सर्किट के लिए 97.70 करोड़ का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। वहीं, पौड़ी जिले के कोट ब्लाक के तहत फलस्वाड़ी गांव में सीता सर्किट जन सहयोग से बनाया जाएगा। ऋषिकेश में भरत मंदिर और देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर को जोड़ कर रामायण सर्किट बनाने की योजना है।
विज्ञापन
माता सीता ने ली थी भू समाधि
पौड़ी जिले के फलस्वाड़ी गांव में माता सीता मंदिर है। मान्यता है कि इस स्थान पर माता सीता ने भू समाधि ली थी। अब सरकार मंदिर को भव्य स्वरूप देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने ट्रस्ट का गठन कर लिया है।
विज्ञापन
सीता मंदिर के साथ ही जटायु का मंदिर भी बनाया जाएगा। सरकार का मानना है नारी सम्मान व रक्षा के लिए सबसे पहले जटायु ने बलिदान दिया है। इस सर्किट से लक्ष्मण, वाल्मीकि मंदिर, ऋषिकेश के भरत मंदिर, देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर को जोड़ा जाएगा।
महाभारत सर्किट में उन धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा। जहां पर पांडव ठहरे थे। इसके लिए सरकार ने केंद्र को प्रस्ताव भेजा है।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है। हमने पहले से ही महाभारत, रामायण व सीता सर्किट पर काम शुरू कर दिया है। इन सर्किटों के बनने से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।
- सतपाल महाराज, पर्यटन मंत्री