{"_id":"6a5d1e09cacff7a7150a2377","slug":"today-is-the-last-date-to-apply-for-transfers-based-on-requests-dehradun-news-c-5-drn1043-1022017-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादलों के लिए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करने की सोमवार को अंतिम तिथि है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 20 जुलाई को शाम पांच बजे तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
प्रदेश में शिक्षकों के अनुरोध के आधार पर तबादलों की प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए 17 जुलाई से आवेदन मांगे गए थे। आदेश में कहा गया है कि तबादलों के इच्छुक प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक एलटी अपने आवेदन विभाग के पोर्टल विवरण के साथ 20 जुलाई तक जमा कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इन आवेदनों को संवर्गवार 24 जुलाई शाम पांच बजे तक मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। एक आवेदन पर अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण की एक ही श्रेणी के लिए आवेदन मान्य होगा।