उत्तराखंड में कोरोना: 293 नए संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत, 1800 पार पहुंचे एक्टिव केस
- सीएम तीरथ सिंह रावत के बाद उनकी पत्नी भी हुईं संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को 24 घंटे में 293 संक्रमित मिले हैं। वहीं, चार मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1800 पार पहुंच गई है। जबकि कुल मरीजों की संख्या 100411 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 11061 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 171 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। हरिद्वार में 70, नैनीताल में 21, उधम सिंहनगर में 16, बागेश्वर और उत्तरकाशी में एक-एक, चमोली पिथौरागढ़ और टिहरी में दो-दो , पौड़ी में सात संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा, चंपावत और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।
हरिद्वार कुंभ 2021 : नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए आदेश, कहा- एक दिन में हों 50 हजार कोरोना जांच
बता दें कि प्रदेश में अब तक 1717 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मरीज बढ़ रहे हैं। प्रदेश में आज 118 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। अब तक 95330 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में संक्रमितों की ठीक होने की दर 94.94 प्रतिशत है।
सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी भी संक्रमित
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बाद उनकी पत्नी रश्मि रावत भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सीएम के चिकित्सक डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि सुखी खांसीकी शिकायत के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसके बाद आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में होम आइसोलेशन में खखा गया है।
नरेंद्रनगर का सस्मण गांव कंटेनमेंट जोन घोषित
नई टिहरी में नरेंद्रनगर ब्लॉक के सस्मण गांव में पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन ने उस गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एडीएम ने बताया कि इस गांव के 32 आवासीय मकान इस दायरे में रखे गए हैं। इस गांव को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार चारों ओर से बंद कर दिया गया है।
बुधवार को चंबा ब्लाक में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिससे कुल पॉजिटिव की संख्या 4175 पहुंच गई है। जबकि जिले में 103 एक्टिव केस रह गए हैं। एडीएम एससी द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। जिससे सभी लोग मास्क पहनकर सामाजिक दूरी का पालन करें।
बिना मास्क घूमने पर दो सौ रुपये जुर्माना
गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में बिना मास्क घूमने पर 200 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। विवि के कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने 30 मार्च को एडवायजरी जारी की है। कुलसचिव ने उक्त एडवायजरी का पालन करने के निर्देश देते हुए सोशल डिस्टेसिंग और मास्क पहनने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना मास्क पकड़ा गया तो 200 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।