{"_id":"5d9653788ebc3e93d33e6eab","slug":"today-compared-to-uttarakhand-and-chandigarh-dehradun-news-drn3217258150","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड और चंडीगढ़ के मुकाबले आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड और चंडीगढ़ के मुकाबले आज
विज्ञापन
: विजय हजारे ट्रॉफी :
उत्तराखंड और चंडीगढ़ के मुकाबले आज
-उन्मुक्त की कप्तानी में उत्तराखंड की मिजोरम से होगी टक्कर
-मनन वोहरा की कप्तानी में चंडीगढ़ की भिड़ंत असम से होगी
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। विजय हजारे ट्रॉफी में शुक्रवार को प्लेट ग्रुप की दो बड़ी टीमें उत्तराखंड व चंडीगढ़ टीमों के दो अलग-अलग बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में उत्तराखंड टीम का मुकाबला मिजोरम के साथ होगा वहीं मनन वोहरा की कप्तानी में चंडीगढ़ की भिड़ंत असम से होगी। दोनों टीमों के मैच में रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। ग्रुप क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों के सामने कड़ी चुनौती है।
दोनों टीमों के लिए नई है पिच
अभी तक तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेल चुकी उत्तराखंड टीम के लिए अब अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की पिच नई होगी। वहीं, चंडीगढ़ का मुकाबला कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जहां टूर्नामेंट का पहला आयोजन होगा। ऐसे में पिच की कंडीशन थोड़ा सरप्राइजिंग होने वाली है।
कसिगा की पिच की अब है परीक्षा
कसिगा क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर लंबे समय से असमंजस था। अब कसिगा ग्राउंड में मैच की मेजबानी का अवसर मिला है तो यह असल परीक्षा होने वाली है। दरअसल, बीसीसीआई से भेजे प्रतिनिधियों ने कसिगा क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर असंतुष्टि जताई थी। इसके बाद कसिगा ग्राउंड की पिच को तय समय के भीतर तैयार करने का अल्टीमेटम दिया और यह पिच तैयार कर ली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने ग्राउंड को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
उत्तराखंड बनाम मिजोरम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
चंडीगढ़ बनाम असम, कसिगा स्कूल
पुडुचेरी बनाम नगालैंड, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर
नोट : सभी मैच सुबह नौ बजे से होंगे।