{"_id":"5dbc8b448ebc3e93c8167e37","slug":"today-asthachalagi-will-offer-sun-to-suhaginen-vikas-nagar-news-drn324662530","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगभेवा बावड़ी पर छठ माई का पूजन करती महिलाएं।
- फोटो : VIKAS NAGAR
Link Copied
सूर्य उपासन के महापर्व डाला छठ का पहला अर्घ्य रविवार को दिया जाएगा। क्षेत्र के तमाम घाट दोपहर से पहले महापर्व की रौनक से चहक उठेंगे। शाम को छठ माई के गीतों के बीच सैकड़ों सुहागिन महिलाएं कमर तक पानी में उतरकर परिवारजनों के साथ हाथों में फलों से भरी डलिया लेकर अस्तांचल गामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र और सुहाग की दीर्घायु की मंगलकामनाएं की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को घरों में व्रती महिलाओं ने खरना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत की शुरुआत की। गंगभेेवा बावड़ी, डाकपत्थर स्थित यमुना घाट पर छठ पर्व की तैयारी को लेकर लाइटों की मरम्मत आदि का कार्य चलता रहा। महिलाओं ने मिट्टी के कलश, सुपली डालिया और तरह-तरह के मौसमी फल खरीदे। कच्ची हल्दी का पौधा, गन्ना, अमरस की खरीदार की। देर शाम को महिलाओं ने दूध, खीर, घी-रोटी युक्त खरना ग्रहण कर निर्जला व्रत की शुरूआत की। प्रसाद के रूप में ठेकुआ बनाया गया। सोमवार को उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। महिलाओं ने घरों में सामूहिक रूप से छठ माई का पूजन किया। पूूर्वांचल नागरिक परिषद के संयोजकअशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से घाट पर आयोजन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।