तंबाकू मुक्त अभियान का शुभारंभ: उत्तराखंड में 26.5 प्रतिशत लोग करते हैं तंबाकू का सेवन, पढ़ें चौंकाने वाली सर्वे रिपोर्ट
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य व जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पूरे प्रदेश में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेंगे। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, पंचायती राज, पुलिस समेत अन्य विभागों के सहयोग से शपथ लेने का एक रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रत्येक ब्लाक में दो-दो गांवों को तंबाकू मुक्त किया जाएगा।
सुभाष रोड स्थित एक होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य व जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। प्रदेश भर में आगामी 10 मई से स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस एवं पंचायतीराज विभाग व विभिन्न एनजीओ के सहयोग से एक माह तक जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए आगामी एक माह तक प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के स्कूल, कॉलेज, विकासखंड, नगर निकाय, जिला पंचायत व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न एनजीओ के माध्यम से गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इन गोष्ठियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधायक, सांसद भी भाग लेंगे।
उत्तराखंड में 26.5 प्रतिशत लोग करते हैं तंबाकू का सेवन
31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए शपथ लेंगे। इससे पूर्व 10 से 20 मई तक विभिन्न स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 20 से 30 मई तक तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेने के इच्छुक लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। अभियान के लिए राज्य व जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक राजपुर खजान दास, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृष्ति बहुगुणा, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट, निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी, डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. मीतू शाह, एसपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय प्रमोद कुमार, श्री बाला जी सेवा संस्थान के सीईओ अवधेश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन आईईसी के राज्य अधिकारी जेसी पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया।
ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा: एक दिन में सिर्फ इतने यात्री ही कर पाएंगे दर्शन, जानें शासन ने क्यों लागू की यह व्यवस्था
एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में 26.5 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। पूरे देश में यह प्रतिशत 28.6 है। उत्तराखंड में 32 प्रतिशत लड़के और 30 प्रतिशत लड़कियां धूम्रपान करती हैं। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों के धूम्रपान करने से 40 से 42 प्रतिशत प्रभावित हो रहे हैं।