फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   to save country save himalaya first.

हिमालय बचेगा, तो देश बचेगा: चंडी प्रसाद 

Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
to save country save himalaya first.
चंडी प्रसाद भट्ट - फोटो : अमरउजाला

चिपको अभियान के नेता और पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग और पारिस्थितकीय संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। भारत समेत कई विकासशील देश इसकी जद में है। पर्यावरण संरक्षण को हिमालय की सुरक्षा से देखा जाना चाहिए। हिमालय बचेगा तो देश बचेगा।

विज्ञापन


उन्होंने चेताया कि हिमालय में लगातार हो रही मानवीय दखल से आपदाएं आना स्वाभाविक है। इसके लिए सरकारों को तैयार रहना होगा। भट्ट आईटीबीपी अकादमी में बृहस्पतिवार को आयोजित पौधरोपण और निदेशक नागेंद्र सिंह के सेवानिवृत्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


पहले हिमालय को समझना होगा
इस दौरान चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि आईटीबीपी और हिमालय का करीबी का रिश्ता है। हिमालय की रक्षा के लिए हिमवीर हमेशा तत्पर रहते हैं। इसीलिए वे आईटीबीपी की ओर से आयोजित हर कार्यक्रम मे शिरकत करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से पहले हिमालय को समझना होगा। इस अवसर पर भट्ट ने आईटीबीपी के कांबेंट विंग में पौधरोपण किया। मौके पर उपनिदेशक दविंदर सिंह, सेनानी प्रशासन मनीष कुमार, सेनानी प्रशिक्षण शैंदिल कुमार मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी अकादमी के निदेश सेवानिवृत्त
आईटीबीपी अकादमी के निदेशक नागेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। श्री सिंह वर्ष 1980 में बतौर राजपत्रित अधिकारी बल में शामिल हुए थे। 36 वर्ष की सेवा के उपरांत वह सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर अकादमी में भव्य परेड का आयोजन किया गया। सहायक सेनानी कमांडर हेमंत कुमार ने सलामी परेड का नेतृत्व किया और सलामी दी। इसके बाद उनकी सेवानिवृत्ति पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Published By: Vivek Singh

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed