{"_id":"62f4c4157863ca5f54021478","slug":"tiranga-will-be-hoisted-in-103-bodies-tomorrow-cm-dhami-will-launch-virtual","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azadi Ka Amrit Mahotsav :103 निकायों में कल शाम फहराया जाएगा तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azadi Ka Amrit Mahotsav :103 निकायों में कल शाम फहराया जाएगा तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
Thu, 11 Aug 2022 02:31 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 11 Aug 2022 02:31 PM IST
सार
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। सीएम धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के 103 निकायों में शुक्रवार को शाम चार बजे एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम देहरादून से तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।
ये भी पढ़ें...दर्दनाक: घर में खेलते हुए खौलते पानी से झुलसा साढ़े तीन साल का बच्चा, मासूम को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में राष्ट्र का गौरव तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। बीते दिनों मंत्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें 75 वर्ष पर 7,50,000 तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। जिसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन