फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiranga will be hoisted in 103 bodies tomorrow CM Dhami will launch virtual

Azadi Ka Amrit Mahotsav :103 निकायों में कल शाम फहराया जाएगा तिरंगा, मुख्यमंत्री धामी करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

Thu, 11 Aug 2022 02:31 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Aug 2022 02:31 PM IST
सार

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। सीएम धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Tiranga will be hoisted in 103 bodies tomorrow CM Dhami will launch virtual
तिरंगा - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के 103 निकायों में शुक्रवार को शाम चार बजे एक साथ तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नगर निगम देहरादून से तिरंगा फहराएंगे।

विज्ञापन

बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

ये भी पढ़ें...दर्दनाक: घर में खेलते हुए खौलते पानी से झुलसा साढ़े तीन साल का बच्चा, मासूम को मिली नई जिंदगी
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में राष्ट्र का गौरव तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के सभी 103 निकायों में 12 अगस्त शाम चार बजे हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। बीते दिनों मंत्री अग्रवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें 75 वर्ष पर 7,50,000 तिरंगा झंडा बांटने का लक्ष्य दिया था। जिसमें शहरी विकास विभाग के सभी 103 निकायों को पांच लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed