फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigress and cubs are missing from Rajaji Tiger Reserve for 18 days Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar: राजाजी टाइगर रिजर्व में 18 दिन से लापता हैं बाघिन और शावक, प्रशासन की बढ़ी चिंता

Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Jun 2024 12:41 PM IST
सार

जंगल में लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघिन और दो शावक कैद नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बाघिन बहुत कम कैमरा ट्रैप में आती है, पर 18 दिन से वो एक भी बार कैमरा ट्रैप में नहीं आई है।

विज्ञापन
Tigress and cubs are missing from Rajaji Tiger Reserve for 18 days Haridwar Uttarakhand News in hindi
बाघिन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए लाई गई बाघिन व उसके शावक 18 दिन से लापता हैं। कैमरा ट्रैप में उनके नहीं मिलने से राजाजी प्रशासन चिंतित है, जबकि बाघिन के दो शावकों के शव मिल चुके थे। इससे राजाजी प्रशासन बाघिन व शावकों की तलाश में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए जिम कार्बेट पार्क से बाघ और बाघिनों को छोड़ा गया है। दो बाघिनों की ओर से पिछले महीने शावकों को जन्म भी दिया गया था। जिससे बाघों का कुनबा बढ़ाने की राजाजी प्रशासन की योजना परवान चढ़ती दिख रही है। इनमें एक बाघिन ने एक और दूसरी बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था।

विज्ञापन


योजना को झटका
एक बाघिन के साथ तो उसका शावक जंगल में भ्रमण करता हुआ नजर आ रहा है, पर एक बाघिन के दो शावक के शव पांच जून को राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को जंगल में मिले थे। जिससे राजाजी प्रशासन के अधिकारियों को काफी दुख हुआ था, क्योंकि, उनकी बाघाें की संख्या बढ़ाने की योजना में यह एक बहुत बड़ा झटका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अब उसके बाद से बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई नहीं दे रही है। जंगल में लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघिन और दो शावक कैद नहीं हुए हैं, हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि बाघिन बहुत कम कैमरा ट्रैप में आती है, पर 18 दिन से वो एक भी बार कैमरा ट्रैप में नहीं आई है। जिससे इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो रही है कि बाघिन के दो शावक भी दा है या नहीं।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: इन तीन दिनों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, भूस्खलन की संभावना, जानें आज मौसम का मिजाज

राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन हरीश नेगी ने बताया कि बाघिन और शावकों को कैमरा ट्रैप में कैद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। माॅनिटरिंग टीम भी जंगल में लगी हुई है। जैसे ही बाघिन और उसके शावकों की कोई जानकारी मिलेगी तो अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed