फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   tigmanshu dhulia movie raag desh shown in president house

राष्ट्रपति भवन में दिखाई गई ‘रागदेश’, जीवंत हुई देश की आजादी के संघर्ष की दास्तां

Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून  
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून   Updated Sun, 23 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
tigmanshu dhulia movie raag desh shown in president house

देश की आजादी के संघर्ष को दर्शाने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तिग्मांशु धूलिया की फिल्म रागदेश राष्ट्रपति भवन में दर्शायी गई। फिल्म प्रदर्शित किए जाने से पूर्व निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के नेतृत्व में फिल्म के सभी कलाकारों ने सेना की जिप्सी में सवार होकर सेना की वर्दी में परेड भी किया।

विज्ञापन


परेड में निर्देशक धूलिया के अलावा कलाकार कुणाल कपूर,  मोहित मारवाह, अभिनव थापर, केनी,  मृदुला मुरली और केनेथ देसाई शामिल हुए। ‘रागदेश’ की पूरी टीम ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
विज्ञापन


राष्टपति ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया और पूरी टीम को ऐसे गंभीर, सामाजिक और देशभक्ति के विषय पर फिल्म निर्माण की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन राज्य सभा उपसभापति पीजे कुरियन ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

tigmanshu dhulia movie raag desh shown in president house

उन्होंने ‘रागदेश फिल्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फिल्म का शो समाप्त होने के बाद सभी सांसदों ने निर्देशक धूलिया के प्रयासों की सराहना की फिल्म कलाकार अभिनव थापर ने बताया कि फिल्म रागदेश का अधिकतर हिस्सा उत्तराखंड में फिल्माए जाने की वजह से राज्य के पर्यटन और फिल्म उद्योग को फायदा होगा।  

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी, अहमद पटेल, आनंद शर्मा, आप प्रवक्ता संजय सिंह समेत कई गणमान्य शामिल हुए।

​उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘रागदेश’ साल 1940 से 45 के सत्य घटनाओं पर आधारित है जिसमे लाल किला ट्रायल्स, द्वितीय विश्व युद्ध,  बर्मा युद्ध,  नेताजी सुभाष चंद्र बोस व उनकी आजाद हिंद फौज के बारे में विस्तार से दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed