फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigers Number expected to cross 250 in corbett national park

बाघों की संख्या 250 के पार होने की उम्मीद, एनटीसीए 29 जुलाई को जारी करेगी रिपोर्ट

Tue, 09 Jul 2019 10:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 09 Jul 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Tigers Number expected to cross 250 in corbett national park
कार्बेट रिजर्व में टाइगर - फोटो : अमर उजाला

कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या 250 के पार होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) 29 जुलाई को भारत के बाघों की गणना रिपोर्ट जारी करेगी। उत्तराखंड में भी एनटीसीए की ओर से बाघों की गणना की गई थी। उम्मीद है कि बाघों की संख्या में इस बार भारी उछाल होगा।

विज्ञापन


एनटीसीए ने 2018 में अक्तूबर से दिसंबर तक कॉर्बेट नेशनल पार्क में कैमरा ट्रैप की मदद से बाघों की गणना की थी। कैमरा ट्रैप के माध्यम से 2006 से बाघों की गणना शुरू की गई थी। जो हर साल के अंतराल में होती है। एनटीसीए ने 2006, 2010 और 2014 में बाघों की गणना की थी। 
विज्ञापन


अब एनटीसीए 2018 में हुई बाघों की गणना की रिपोर्ट जारी करेगी। 2014 में कॉर्बेट नेशनल पार्क में 215 बाघ रिकॉर्ड किए गए थे। इस बार बाघों की संख्या 250 से पार होने की संभावना है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि 29 जुलाई को बाघों की गणना रिपोर्ट एनटीसीए दिल्ली में जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र: दो शावकों के साथ मिला बाघिन का शव

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सोमवार सुबह एक बाघिन और उसके दो शावकों के शव मिले। प्रमुख वन संरक्षण अधिकारी एस.वी. रामाराव ने कहा कि इनकी मौत की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुंबई से 680 किलोमीटर दूर तडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व में यह शव मिले। 

पुलिस के अनुसार वनक्षेत्र के मेटेपार गांव के नाले के पास एक ग्रामीण जामुन तोड़ने गया था कि उसे तीनों बाघों के शव दिखे। अपुष्ट सूत्र बता रहे हैं कि इन बाघों को जहर देकर मारा गया है। इन शवों के नजदीक एक मृत चीतल मिला है। आशंका है कि चीतल को खाने से ही बाघिन और उसके शावक मरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed