{"_id":"48c5eaeda9466cf85de1fdab2cdfd787","slug":"tiger-attack-on-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर गई महिला पर झपटा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर गई महिला पर झपटा बाघ
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
Updated Tue, 02 Dec 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रामनगर में पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला पर सोमवार सुबह बाघ ने झपट्टा मार दिया। जख्मी करने के बाद बाघ जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
कार्बेट पार्क प्रशासन में खलबली
घायल महिला को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लाया गया और गंभीर हालत को देख उसे काशीपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के मिलने बाद कार्बेट पार्क प्रशासन में खलबली मच गई। निदेशक समीर सिन्हा अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे रानीखेत रोड निवासी 30 वर्षीय पूजा अग्रवाल अपने पति अनुज अग्रवाल के साथ रिगौंडा की ओर टहलने निकली थी। भूमतिया डांट पंपापुरी नाले के पास बाघ ने अचानक पूजा पर हमला कर दिया। पति के शोर मचाने पर बाघ भाग निकला।
विज्ञापन
गाल और पीठ पर कई घाव
पूजा के गाल और पीठ पर कई घाव हैं। सीटीआर निदेशक समीर सिन्हा ने बताया बाघ की घटनास्थल और उसके आसपास हाथी से कांबिंग कराई गई, लेकिन बाघ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क किनारे झाड़ियों का कटान कराया जा रहा है।
साथ ही बाघ की निगरानी के लिए सीटीआर कर्मियों की गश्त लगेगी और कैमरा ट्रैप लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अंधेरे में मार्निंग वॉक के लिए न निकलें। क्योंकि टाइगर रिजर्व होने के कारण सुबह के वक्त जानवर अक्सर सड़कों पर भी निकलते हैं।