उत्तराखंड: बदलने वाला है मौसम का मिजाज, शाम तक बारिश और तूफान की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Uttarakhand: Thunderstorm/hail storm likely to occur at isolated places in Dehradun, Pauri, Uttarkashi, Chamoli, Rudraprayag, Nainital, Almora, Bageshwar, Champawat and Pithoragarh, between 3 to 6 pm today.
— ANI (@ANI) May 29, 2018विज्ञापन
बता दें कि भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन में बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में बीते करीब एक सप्ताह से तेज गर्म हवाओं और तापमान ने जीना मुश्किल कर दिया है। दोपहर होने तक तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सोमवार को भी दिनभर गर्म हवाएं चलीं हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल भी आए, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में सोमवार शाम से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे, कई जगहों पर बारिश होगी। साथ ही प्रदेश के अनेक हिस्सों में अगले दो दिन आंधी, बारिश और भारी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।