फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thunderstorm And high hailstorm alert in uttarakhand on 25 june

बदलेगा मौसम का मिजाज, आज अंधड़ के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorm And high hailstorm alert in uttarakhand on 25 june
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जगहों पर तेज ओलावृष्टि से नुकसान की भी आशंका है। रविवार को प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रहे। हालांकि, राजधानी में तेज धूप के साथ उमस ने जीना मुहाल किए रखा।

विज्ञापन


दिन में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 25 जून को राज्य में कहीं-कहीं तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 28 जून को कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की संभावना भी जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए चंपावत के डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी अधिकारियों, आपदा प्रबंधन टीमों, राहत केंद्रों, पुलिस रेस्क्यू टीमों को सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने पुलिस को पर्वतीय क्षेत्र में शाम आठ बजे से सुबह पांच बजे तक एंबुलेंस, आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य बलों के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को अपना मोबाइल 24 घंटे खुला रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thunderstorm And high hailstorm alert in uttarakhand on 25 june
rain

रविवार शाम को अंधड़ से कार्की फार्म में एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिससे उसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, छीनीगोठ में तीन, मल्ली और तल्ली छीनी में एक और तल्ली छीनी में एक-एक  मकानों और गौशालाओं की छतें उड़ गईं।

टनकपुर के वार्ड संख्या तीन आईटीआई के पास पाखड़ का पेड़ गिर गया, वार्ड संख्या दो संयुक्त चिकित्सालय के पास पीडब्लूडी गेस्ट हाऊस के अंदर पेड़ गिरने से लोनिवि की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज कार्यालय के छत पर टहनी गिरने से छत एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, धारी, पहाड़पानी, ज्योलीकोट, गरमपानी में रविवार दोपहर बाद बारिश हुई। इससे लोगों, सैलानियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। असिंचित क्षेत्रों में फसलों को भी लाभ पहुंचा है। उधर, रविवार को खटीमा का पारा 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हल्द्वानी में उमस और गर्मी ने पूरे दिन बेहाल किया। दोपहर में 15 मिनट की राहत के बाद खिली धूप ने उमस और बढ़ा दी। रविवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed