फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thug caught from Jharkhand in cyber fraud of 21 lakhs

21 लाख रुपये की साइबर ठगी में झारखंड से पकड़ा ठग

Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Thug caught from Jharkhand in cyber fraud of 21 lakhs
21 लाख की साइबर धोखाधड़ी का मास्टर माइंड एसटीएफ की गिरफ्त में।
देहरादून। केवाइसी के नाम पर बुजुर्ग से ठगी करने वाले को एसटीएफ ने झारखंड के गिरीडीह से गिरफ्तार किया है। गिरीडीह साइबर अपराधियों का गढ़ माना जाता है। आरोपी ने बुजुर्ग से 21 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वसंत विहार निवासी प्रमोद कुमार शर्मा की शिकायत पर 12 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रमोद शर्मा का सिम बीएसएनएल का है। उन्हें एक व्यक्ति ने कॉल किया और खुद को बीएसनएल का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने मोबाइल की केवाइसी अपडेट करने की बात कही और नंबर बंद होने की बात कही। शर्मा उसकी बातों में आ गए। इसके बाद कथित बीएसएनएल अधिकारी ने शर्मा से एनी डेस्क एप डाउनलोड कराई गई। एप डाउनलोड कराने के बाद शर्मा से 10 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा। इसके बाद शर्मा के खाते से करीब 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि जांच टीम ने केवाईसी के लिए फोन करने वाले आरोपी अमन मंडल निवासी गिरीडीह, झारखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोबाइल फोन, जिस नंबर से पीड़ित को फोन किया गया उसका सिम, पांच बैंक पासबुक, फर्जी आधार कार्ड, कई एटीएम कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed