फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Three youths kidnapped Near Axis Bank in sitarganj

उत्तराखंड: एक्सिस बैंक के बाहर से दिनदहाड़े तीन युवकों का अपहरण, कार भी साथ ले गए बदमाश

Mon, 02 Mar 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Mar 2020 09:52 PM IST
सार

  • सितारगंज में दिनदहाड़े बैंक के बाहर से तीन युवकों का अपहरण 
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात, नगर में फैली दहशत 
  • अगवा किए गए एक युवक की कार भी अपने साथ ले गए बदमाश 

विज्ञापन
Uttarakhand: Three youths kidnapped Near Axis Bank in sitarganj
किडनेपिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में दो कारों में आए बदमाशों ने एक्सिस बैंक के बाहर से दिनदहाड़े तीन युवकों का अपहरण कर लिया। अगवा किए गए एक युवक की कार भी आरोपी अपने साथ ले गए। दिनदहाड़े तीन युवकों के अपहरण की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैंक एवं आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवकों को कार में खींचकर बैठाते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बिरिया भूड़ थाना नानकमत्ता निवासी गुरचरन सिंह पुत्र जसवीर सिंह अपनी कार (यूके 06-2078) से साथी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की समराह पुत्र रणजीत सिंह समराह के साथ एक्सिस बैंक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरचरन के मुताबिक उन्होंने बैंक गेट के बराबर में कार खड़ी की थी। इसी बीच, आई-20 कार (यूके 14-7772) से नानकमत्ता निवासी जसनदीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह और अर्शदीप सिंह भी वहां आ गए।

स्कॉर्पियो और आई-10 में सवार होकर पहुंचे थे बदमाश

गुरचरन ने बताया कि चारों लोग बैंक के पास स्थित रेस्टोरेंट में बैठे थे। कुछ देर बाद वह (गुरचरन) अपने साढ़ू के खाते में 1.60 लाख रुपये जमा कराने के लिए बैंक में चला गया, जहां उसे करीब 15 मिनट लगे।

इसी बीच, बैंक के बाहर एक स्कॉर्पियो कार और आई-10 कार में सवार होकर अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने विक्रमजीत, जसनदीप और अर्शदीप को अगवा कर कारों में बैठा लिया। साथ ही एक अपहृत युवक जसनदीप की आई-20 कार भी बदमाश ले गए। 

गुरचरन ने बताया कि जब वह बाहर आया तो उसे अपने साथियों के अपहरण होने का पता चला। उसने अपहृत विक्रमजीत को फोन मिलाया लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल सलाहउद्दीन पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। सीओ सुरजीत कुमार ने भी मौका मुआयना किया। साथ ही बैंक और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज  लिए। इधर, विक्की के पिता रणजीत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को अपहरण की तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 

तीन युवकों के अपहरण और उनकी कार भी जबरन ले जाने के मामले में जांच की जा रही है। पीड़ित के विरोधाभासी बयानों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं हैं। इनमें दो टीमें दबिश में लगी हैं और एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
- सुरजीत कुमार, सीओ, सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed