फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three youth killed in accident

नदी में गिरी बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों की मौत

Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंहनगर) Updated Tue, 08 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
three youth killed in accident
dead body

बाजपुर में गांव मुंडिया कला के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से तीन किशोरों की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर जबकि दो घायलों ने हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों सगे भाई थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर तिराहा स्थित मुस्लिम होटल के मालिक इस्माईल के पुत्र नावेद (15 वर्ष) और उवैश (14 वर्ष ) होटल पर काम करने वाले शहजान (16 वर्ष) पुत्र कलुआ के साथ सोमवार शाम करीब 4:15 बजे बाइक से बाजपुर की ओर आ रहे थे। गांव मुंडिया कला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर चिंघार नदी में गिर गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ घायलों को बाहर निकाला, तब तक शहजान की मौत हो चुकी थी। वह यूपी के गांव लांमाखेड़ा टांडा रामपुर का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल नावेद और उसके भाई उवैश को नजदीकी सीएचसी पहुंचाया गया। सीएमएस डॉ. केपी सिंह ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन दोनों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।  इससे पूर्व हादसे की सूचना पर एएसपी आयुष अग्रवाल, एसएसआई सुशील कुमार, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष लियाकत अली आदि ने सीएचसी पहुंचे और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। प्रधान लियाकत अली के अनुसार यह पता नहीं चल पाया है कि बाइक कौन चला रहा था। इसके अलावा उनमें से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed