देहरादून: एक लड़की के प्यार में पड़े तीन युवक, फिर हुआ ऐसा कि हवालात में काटनी पड़ी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विकासनगर मेें एक ही लड़की से प्यार के चक्कर में तीन युवक आपस में भिड़ गए। मोहल्ले के बीच में ही तीनों के बीच खूब लात-घूंसे चले। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों को पूरी रात हवालात में गुजारनी पड़ी।
तीनों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें सुबह जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम कोरूवा तहसील चकराता निवासी युवक, शमेश कॉलोनी निकट गुरु नानक मिशन इंटर कॉलेज विकासनगर निवासी युवक और विशाल कॉलोनी डाकपत्थर निवासी युवक, एक लड़की से प्यार करने लगे।
समझाने पर भी नहीं माने
बीते मंगलवार की शाम को विकासनगर स्थित एक मोहल्ले के पास तीनों लड़की पर अपना हक जताने लगे और आपस में उलझ गए। तीनों के बीच खूब लात-घूंसे चले।
इस दौरान हल्ला सुन कर आसपास रहने वाले लोग बाहर निकल आए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन, वे नहीं माने।
इस पर पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। तीनों युवकों के शांतिभंग में चालान काटे गए।