फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three Tier panchayat elections 2021: Many shocking facts Seen in Voter List

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कहीं फुरकान नाम के 560 लोग तो कहीं गांव में 22 साल के सारे लोग

Mon, 05 Jul 2021 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jul 2021 06:14 PM IST
सार

हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कवायद शुरू हो चुकी है। पूरा सरकारी अमला पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
Three Tier panchayat elections 2021: Many shocking facts Seen in Voter List
वोटर लिस्ट - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पांडुलिपि से तैयार की गई वोटर लिस्ट में ऐसी-ऐसी खामियां सामने आ रही हैं कि हर कोई हैरान है। कहीं अंकित को अंकिता कर दिया तो कहीं दिशा कुमारी को शादी कुमार बना दिया गया। यही नहीं, सफरपुर गांव में एक वार्ड की वोटर लिस्ट में फुरकान नाम के ही 560 लोग दिखाए गए हैं जबकि एक अन्य गांव में बड़ों से लेकर बुजुर्ग तक सभी की आयु 22 साल लिखी गई है।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले में कोरोना की दूसरी लहर से पहले ही मार्च में बीएलओ ने वोटर लिस्ट के लिए गांवों में पांडुलिपि तैयार कर दी थी। इसके बाद पांडुलिपि से वोटर लिस्ट तैयार कर उसे प्रकाशित करवा दिया गया था। इस दौरान सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन वोटर लिस्ट छपकर जनता के बीच पहुंची तो बड़ी हैरान करने वाली थी।
विज्ञापन


कई जगह एक नाम सैकड़ों बार रिपीट हैं तो किसी गांव में हर व्यक्ति को एक ही आयु का दिखाया गया है। वोटर लिस्ट के अनुसार, सफरपुर गांव में फुरकान नाम के ही 560 लोग दर्शाए गए हैं। सलेमपुर में एक वार्ड में जितने भी लोग थे सबकी आयु 22 साल दिखाई गई है। यहीं नहीं, वोटर लिस्ट में महिला को पुरुष और पुरुषों को महिला बना दिया गया है। एक युवती का नाम दिशा कुमारी है, उसे शादी कुमार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रामपाल को रामलाल, अमित को अमिता करने समेत अनेक उदाहरण है। हालांकि, कुछ लिस्ट को ग्रामीणों के बीच प्रकाशित करने से पहले ही देहरादून पहुंचकर दुरुस्त करवा दिया गया था जबकि कुछ खामियां जनता के पास आ गईं, उन्हें अब ठीक कराना होगा। एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि देहरादून से आई वोटर लिस्ट में जो बड़ी खामियां थीं, उन्हें ठीक करवा दिया था। जबकि, कुछ खामियां जनता की आपत्तियां आने के बाद सामने आईं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जाएगा

पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी उक्रांद 

उत्तराखंड क्रांति दल ने हरिद्वार जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2022 विधानसभा चुनाव पूरे दमखम के खाथ लड़ने का निर्णय लिया है। दल के पदाधिकारियों ने महंगाई और प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर भाजपा की नीतियों की निंदा की।

सोमवार को शिवालिक नगर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। भाजपा प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने में व्यस्त हैं। 

केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उक्रांद प्रत्याशी उतारेगी। केंद्रीय संगठन मंत्री चौधरी ब्रजवीर सिंह ने कहा कि उक्रांद 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार की सभी विधानसभाओं में प्रत्याशी उतारेगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीरज धीमान, जिला संगठन मंत्री शहजाद अली, सुरेश कुमार, जिला मंत्री गौरव गुर्जर, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र यादव, महामंत्री प्रताप सिंह, बबली, विकास सिंह, गीता सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed